नगर निगम

कालूखेड़ी तालाब पर किया श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

Share

 

देवास। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम द्वारा कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जल संरक्षण की शपथ लेकर जलाशयों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

देवास में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शनिवार को कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम आयुक्त दलीप कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान सभापति एवं महापौर ने उपस्थित लोगों को जल संचय, पानी बचाने और जलाशयों की नियमित सफाई के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।

महापौर गीता अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से तालाबों की सफाई की जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

https://newsoneclick.com/?p=44962 👈 देवास दूसरी बार स्वच्छता में नंबर-1 बनने को तैयार, सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां तेज

सभापति रवि जैन ने कहा कि जलाशयों को सुरक्षित रखने के लिए सफाई के साथ-साथ लोगों में जागरूकता लाना भी आवश्यक है। इसके लिए निगम द्वारा वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने और जल स्रोतों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

निगम आयुक्त दलीप कुमार ने बताया कि यह अभियान मार्च माह से शुरू होकर जून तक चलेगा, जिसके तहत शहर के कुएं, बावड़ियों और तालाबों की सफाई जनसहयोग से की जा रही है।

https://newsoneclick.com/?p=44837 👈 अब घर बैठे भरें जनगणना 2027 का मकान सूचीकरण फॉर्म

इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, निगम उपायुक्त आरती खेड़ेकर, एसबीएम प्रभारी सौरभ त्रिपाठी, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, स्वच्छता टीम से विशाल जोशी, अरुण तोमर, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल तथा आईईसी सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button