स्पोर्टस

प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा व क्षमता का प्रदर्शन

Share

sports news

  • दिव्यांग बच्चों की विकासखंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

देवास। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र देवास के निर्देशानुसार विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड स्तरीय खेलकूद एवं शारीरिक प्रतियोगिता जनपद शिक्षा केंद्र देवास में आयोजित की गई। इसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का प्रदर्शन उत्साह व आनंद के साथ किया।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, गायन, नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा दिखाई और शानदार प्रदर्शन किया। दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और क्षमताओं का प्रदर्शन देखकर उपस्थित शिक्षकों, पालकों ने उत्साहवर्धन किया। विजेता प्रतिभागियों सहित समस्त सहभागी दिव्यांग विद्यार्थियों को बीआरसी टीम द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभागी बच्चों, पालकों व शिक्षकों हेतु सहभोज का कार्यक्रम रखा गया।

dewas news

उक्त प्रतियोगिता बीआरसी किशोर वर्मा के निर्देशन में जन शिक्षक दिनेश परमार, करण सिंह चौधरी, राजकुमार पटेल, वर्षा नेगी, निशा राठौर, निसार खान, गिरधर त्रिवेदी, सुनील चौधरी, आतिश कनाशिया, एरिका इक्का, कपिल चौधरी, सुरेंद्रसिंह खींची, जितेंद्र सिंह ठाकुर, संध्या दुबे द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन सहज सरकार ने किया एवं आभार एमआरसी भारती चौहान ने माना।

amaltas hospital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button