देवास में स्वच्छता पर निगम सख्त: आयुक्त दलीप कुमार ने वार्ड 17-18 का किया निरीक्षण, नालों-नालियों की सफाई तेज करने के निर्देश

देवास। नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए निगम आयुक्त दलीप कुमार स्वयं वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
नगर निगम की अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई Dewas बस स्टैंड मेन रोड के दोनों तरफ से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 का निरीक्षण कर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को वर्षा पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रदेश में ‘गरुड़ पोर्टल’ से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की तैयारी
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर खुले में कचरा पड़ा मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कचरा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रहवासियों से सतत संपर्क कर उन्हें खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि वार्डों में स्वच्छता बनी रहे।
आयुक्त दलीप कुमार ने कहा कि शहर में स्वच्छता को बेहतर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी वार्डों में नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें तत्काल दूर कराया जा रहा है।
आयुक्त के निर्देशानुसार सभी उपायुक्त अपने-अपने जोन में स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप साफ-सफाई व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा दरोगाओं और स्वच्छता निरीक्षकों के माध्यम से आवश्यक सुधार कार्य भी करवाए जा रहे हैं।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा ने चैंबर में उतरकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया
इसी क्रम में उपायुक्त जाकिर जाफरी ने भी व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन भी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।




