पर्यटन

Nepal धर्म, संस्कृति, कला का केंद्र काठमांडू

Share

– काठमांडू घूमने के लिए आए तो इन स्थानों पर जरूर जाएं

काठमांडू नेपाल की राजधानी है। यहां विश्वभर से सैलानी घूमने और दर्शन के लिए आते हैं। यह प्राचीन मंदिरों की संख्या अधिक है।

यह शहर कला और संस्कृति का मुख्य स्थल है। आज मैं आपको काठमांडू भ्रमण के दौरान यहां के मुख्य स्थलों से परिचित करवा रहा हूं।


काठमांडू: विगत दिवस दोपहर दो बजे हम काठमांडू पहुंचे। हमारा होटल महाबीर (थ्री स्टार) शहर के मध्य में काली माटी के पास सुलटी मोड़ पर है। कल काफी थकान होने से कमरे में ही आराम किया। हमारा 25 लोगों का ग्रुप है तथा प्रतीक गाइड है।


आज सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए। पशुपतिनाथ मंदिर में शिव भगवान की कमर से ऊपर की मूर्ति है। कमर से नीचे की मूर्ति केदारनाथ ज्योतिर्लिंग में है। पशुपतिनाथ मंदिर का हिंदुओं के लिए 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन जितना महत्व बताया जाता है। मंदिर में पूजा-पाठ किया।
मंदिर दर्शन के उपरांत बोधनाथ गए। इसे मिनी तिब्बत भी कहा जाता है। व्यापारिक गतिविधियों के लिए यह तिब्बत के पास का क्षेत्र है। यहां बोधनाथ स्तूप है जो विश्व धरोहर है।


इसके बाद हम पाटन दरबार स्क्वेयर गए। यहां सर्वाधिक हिंदू मंदिर हैं। 18वीं शताब्दी में मल्ल राजाओं ने यहां मंदिरों का पुनर्निर्माण किया था। 14वीं शताब्दी में मुस्लिम शासकों द्वारा यहां के मंदिर तोड़ दिए गए थे। यह देखने योग्य पवित्र स्थल है।


इसके पश्चात हम स्वयंभू स्तूप देखने गए। इस स्थल को पिपरस्वी संत ने लोटस का बीज से बनाया था। यहां स्वयंभू स्तूप की परिक्रमा की।
रात्रि विश्राम काठमांडू के होटल महाबीर में किया।

अशोक बरोनिया
(वरिष्ठ लेखक एवं चिंतक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button