स्वास्थ्य

आयुष पद्धति से महिलाओं को बरसों पुरानी समस्याओं से मिल रही है राहत

Share

 योग के साथ आहारचर्या से मिला आरोग्य

देवास। केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन में जिले के आयुष आरोग्य केन्द्रों पर ग्रामीण महिलाओं को उनकी बरसों पुरानी समस्याओं से निजात मिल रही है।

महिला आयुष चिकित्सक स्त्री रोगों के बेहतर निदान की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। कन्नौद क्षेत्र में इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। कन्नौद के आयुष आरोग्य केन्द्र में डॉ. श्रुति शांडिल्य ने बताया, कि कन्नौद के आयुष आरोग्य केन्द्र पर स्वच्छता, बेहतर खान-पान, संक्रमण का खतरा रोकने तथा खून की कमी दूर करने के लिए आयुष पद्धति से आहारचर्या और योग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही केन्द्र से रोगियों को निःशुल्क औषधियां भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button