राजनीति

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने पर हितग्राहियों से सांसद सोलंकी ने की चर्चा

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हाटपिपल्या विधानसभा के ग्राम राजोदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इसके बाद दोपहर का विश्राम भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगाराम चौधरी के निवास पर हुआ। जिसमें सांसद सोलंकी ने हितग्राहियों को मुफ्त राशन, नि:शुल्क उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन खाता धारक सहित पीएम मोदी द्वारा आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान वरिष्ठजनों से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोपहर के विश्राम में भोजन हुआ। प्रवास समाप्ति के पूर्व सांसद सौलंकी का मातृशक्ति द्वारा मंगल तिलक लगाया एवं चुनरी ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव, बलराम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान कुलदीप पटेल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी, लड्डूमल चौधरी, राजेश चौधरी, रणछोड़ भगत, भगवानलाल भाया सेठ, कैलाश फौजी, मुकेश बंदावाले, लखन चौधरी, मुकेश चौधरी, ईश्वरसिंह चौधरी, अर्जून चौधरी आदि उपस्थित थे।

Back to top button