राजनीति
उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने स्व. शैतानबाई सेंधव को दी श्रद्धांजलि

देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव की काकीजी शैतानबाई सेंधव का गत दिनों निधन हो गया।
उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, सीहोर भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष टिंकी बरेला, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, इंदौर के डॉ. रवि वर्मा, सोनकच्छ एसडीओपी, पीपलरावां थाना प्रभारी ने ग्राम रायपुर पहुंचकर काकीजी स्व. शैतानबाई सेंधव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह जानकारी भाजपा मीडिया जिला सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।



