धर्म-अध्यात्म

मां चामुंडा टेकरी पर विधायक गायत्री राजे पवार ने महिलाओं को वितरित की साड़ियां

ब्रह्मलीन श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जयंती पर मां चामुंडा सेवा समिति ने किया आयोजन

Share

 

संत-महात्माओं और समाजसेवियों की स्मृति में किया सेवा कार्य; ढोल की थाप पर झूमे समिति सदस्य

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से ब्रह्मलीन श्रीमंत महाराज तुकोजीराव पवार की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मां चामुंडा टेकरी के सीढ़ी मार्ग पर सेवा और समर्पण का अनूठा आयोजन किया गया।

ब्रह्मलीन संत-महात्माओं एवं समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों और जरूरतमंद माता-बहनों को साड़ियों का वितरण किया गया। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने महिलाओं को साड़ियां वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की।

कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार के आगमन पर मां चामुंडा सेवा समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान ढोल की थाप के साथ उत्साहपूर्ण माहौल रहा। सेवा कार्य को लेकर समिति सदस्यों में खासा उत्साह दिखाई दिया। साड़ी वितरण के साथ ही सदस्यों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी प्रकट की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी सहित अन्य संत-महात्माओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में ब्रह्मलीन श्रीमंत तुकोजीराव पवार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन शिलनाथजी महाराज, नारायण कुटी सन्यास आश्रम के स्वामी शिवोम तीर्थ जी महाराज, श्री राम शरणम् के स्वामी सत्यानंद जी महाराज, भोलेनाथ मंदिर के बालक दास जी महाराज, हवन खेड़ी छोटा तिगरिया के मौनी बाबा, चरणदास मंदिर के महंत तुलसीदास जी महाराज, प्रेम जी महाराज, महाराज कृष्णजीराव पवार सहित समाजसेवियों मन्नूलाल गर्ग, किशोर सिंह रघुवंशी, हजारी सिंह पहलवान, बंसीलाल व्यास, गोपाल जलोदिया एवं रामनिवास मंगल की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात समिति सदस्यों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सेवा कार्य के प्रति समर्पण और उत्साह के बीच सदस्यों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर किया।

Back to top button