धर्म-अध्यात्म

जिसके जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति आ गई, समझो उसका जीवन सफल हो गया- पं. दिलीप शर्मा

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सोमवार को हापाखेडा के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से श्रीमद भागवत कथा के पूर्व गांव में कलश यात्रा निकली। जिसमें पवित्र जल भरकर कलश यात्रा ढोल ताशे के साथ पूरे गांव में निकली। सांवरिया पैलेस नितेश पटेल द्वारा सभी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद चन्द्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज कथा स्थल पर पहुंची। जहां कथावाचक एवं यजमानों ने पूजा-अर्चना कर कथा शुरू की।

कथावाचक पं. दिलीप शर्मा ने कहा कि जीवन में शांत, एकाग्रचित्त एवं सुख की अनुभूति करना है तो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करें। उससे आपका मन निर्मल एवं पवित्र होगा। काम भी सफल होंगे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर कथा सुनाते हुए कहा कि बाल गोपाल का जन्म देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में होता है। देवकी यानी जो देवताओं की होकर जीवन जीती है और वासुदेव का अर्थ है, जिसमें देव तत्व का वास हो। ऐसे व्यक्ति अगर विपरीत परिस्थितियों की बेड़ियों में भी क्यों न जकड़े हो, भगवान को खोजने के लिए उन्हें कहीं जाना नहीं पड़ता। भगवान स्वयं आकर उसकी सारी बेड़ी-हथकड़ी को काटकर संसार सागर से मुक्त करा दिया करते हैं।जिसके जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति आ गई समझों कि उसका जीवन सफल हो गया। हर मनुष्य अपने कार्यों पर अडिंग रहकर हमेशा बड़ों का सम्मान करें इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा साथ ही परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कथा के विश्राम पर व्यासपीठ की महाआरती हुई एवं महाप्रसादी वितरित की गई। कथा दोपहर 12 बजे से शांम 4 बजे तक चल रही है।

Back to top button