शिक्षा

सांदीपनि विद्यालय में Private School Students के लिए 12 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Share

 

कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर होंगे प्रवेश, 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन; मेरिट सूची 24 जून को जारी होगी

देवास। शासकीय सांदीपनि विद्यालय देवास में कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में 12 जून से अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

विद्यालय के प्रचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार अनुसार कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रवेश पूर्ण होने के पश्चात 12 जून से अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार अधिकतम 5 किलोमीटर की दूरी में निवासरत विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध मेरिट के आधार पर की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि कक्षा 6टी हिंदी माध्यम में 10, अंग्रेजी माध्यम में 40, कक्षा 9वीं अंग्रेजी माध्यम में 40, कक्षा 11वीं गणित संकाय हिंदी माध्यम में 10, अंग्रेजी माध्यम में 30, कक्षा 11वीं जीव विज्ञान संकाय हिंदी माध्यम में 10 अंग्रेजी माध्यम में 30, कक्षा 11वीं कला संकाय हिंदी माध्यम में 15, कक्षा 11वीं कॉमर्स संकाय अंग्रेजी माध्यम में 15, कक्षा 11वीं कृषि संकाय हिंदी माध्यम में 30 सीटे रिक्त हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय पूर्व कक्षा की अंक सूची, समग्र आईडी, आधार कार्ड, अपार आईडी, एवं नेशनल स्टूडेंट आईडी साथ में रखें।

उन्‍होंने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन संपन्न होगी, इसके लिए आपको एमपी ऑनलाइन पर जाकर https://osms.mponline.gov.in के माध्‍यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित है। अंतिम तिथि के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों की सूची 24 जून को विद्यालय के सूचना पटल एवं ओएसएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

Back to top button