संपादकीय नीति एवं दिशानिर्देश

संपादकीय नीति एवं दिशानिर्देश (Editorial Policy & Guidelines)

News One Click की संपादकीय नीति नैतिक पत्रकारिता, जनहित और तथ्यपरक समाचारों के सिद्धांतों पर आधारित है।

हमारे प्रमुख संपादकीय सिद्धांत

• समाचारों के प्रकाशन में सटीकता, निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता बनाए रखना।
• संपादकीय सामग्री और विज्ञापनों के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना।
• सनसनीखेज शीर्षकों, भ्रामक तथ्यों तथा अपुष्ट जानकारी के प्रकाशन से बचना।
• सभी व्यक्तियों, समुदायों और विविध विचारों का सम्मान करना।
• प्रत्येक समाचार और लेख का प्रकाशन संपादकीय टीम द्वारा संपादक के मार्गदर्शन एवं निगरानी में किया जाता है।

समाचार स्रोत एवं संवाददाता की जिम्मेदारी

News One Click अपने स्टाफ, संवाददाताओं, रिपोर्टरों तथा अधिकृत योगदानकर्ताओं (Contributors) से प्राप्त समाचार, लेख एवं अन्य सामग्री प्रकाशित करता है। संवाददाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई समाचार सामग्री को उनके नाम से प्रकाशित किया जाता है।

समाचार, लेख, फोटो, वीडियो अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले संवाददाता या योगदानकर्ता उसके तथ्यों, प्रामाणिकता, पूर्णता, वैधानिकता एवं सत्यता के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। News One Click तथ्यपरक एवं विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है, फिर भी संवाददाता द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता अथवा योगदानकर्ता की होगी।

यदि किसी संवाददाता या योगदानकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री में कोई त्रुटि, भ्रामक जानकारी, तथ्यात्मक अशुद्धि, विवादित दावा अथवा कानूनी आपत्ति पाई जाती है, तो उसके लिए संबंधित संवाददाता अथवा योगदानकर्ता उत्तरदायी होगा। News One Click शिकायत या आपत्ति प्राप्त होने पर आवश्यक जांच, संशोधन, स्पष्टीकरण अथवा सामग्री हटाने जैसी उचित संपादकीय कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

News One Click, उसके संपादक, प्रबंधन एवं संपादकीय टीम उपलब्ध कराई गई सामग्री की समीक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, तथापि संवाददाताओं या योगदानकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत तथ्यों एवं दावों की अंतिम जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता अथवा योगदानकर्ता की ही होगी।

Back to top button