आपका शहर
21 जून विश्व संगीत दिवस पर संगीत महोत्सव

देवास। तालस्वरांजलि संगीत संस्थान व अथर्व मूर्तिकला केंद्र के संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस 21 जून को शाम 7 बजे महाराष्ट्र समाज देवास में संगीत का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
तालस्वरांजली संस्थान के अनूप राजे पवार ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संगीत का एक बहुरंगी कार्यक्रम करने जा रहा है, जिसमें शास्त्रीय संगीत से लेकर सुगम संगीत और पाश्चात्य संगीत (फ्युजन) का समावेश रहेगा।
अच्छे संगीत के प्रति समाज का रुझान बढ़े इस उद्देश्य को लेकर वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसमें संगीत के अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने संगीत के इस अनूठे आयोजन में नगर के समस्त संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।



