खेत-खलियान

इफ्को नैनो और विशिष्ठ उर्वरक के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी

Share

शिप्रा। क्षिप्रा सहकारी समिति परिसर में इफ्को नैनो उर्वरक और विशिष्ठ उर्वरक उपयोग के विषय में जानकारी देने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसमें इफ्को विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार ने मृदा स्वास्थ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका और जैव उर्वरक के तकनीकी उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही कृषि संबंधी नई तकनीकी पर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष सचान ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग के सहायक संचालक विशाल पाटिल ने कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान की। राज्य विपणन प्रबंधक प्रकाश पाटीदार द्वारा इफ्को द्वारा राज्य में की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए किसानों को कम लागत में खेती करने हेतु संतुलित उर्वरक प्रयोग की सलाह दी।

इस समारोह में 400 से अधिक किसानों ने सक्रिय भाग लिया। समिति प्रबंधक श्याम पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर इफ्को भोपाल के मुख्य प्रबंधक डॉ. ओमशरण तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी सीहोर अनुज कुर्मी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र प्रबंधक राजेश पाटीदार ने किया। आभार जिला सहकारी बैंक के शाखा पर्यवेक्षक सुरेंद्र मकवाना ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button