स्वास्थ्य

अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गठिया व जोड़ रोग आयुष्मान शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Share

 

देवास। अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित गठिया रोग एवं जोड़ रोग आयुष्मान शिविर का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और उन्होंने निशुल्क जांच, परामर्श व इलाज की सुविधाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान मरीजों को हड्डियों की गुणवत्ता जांच (बीएमडी), एक्स-रे, खून व पेशाब की जांच जैसी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क दी गईं। आमतौर पर 4 हजार रुपए तक की बीएमडी जांच भी शिविर में बिना शुल्क की गई। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सम्पूर्ण निशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध थी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिली।

अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आम लोगों तक बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसी सोच के तहत ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित वर्मा ने कहा कि गठिया रोग का समय पर पता चल जाए तो उसका इलाज आसान हो जाता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय रहते सही इलाज उपलब्ध कराना है।

Back to top button