केंद्रीय बजट पर दूरदर्शन भोपाल में आयोजित परिचर्चा में शामिल हुए युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत

भोपाल। केंद्रीय बजट पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने दूरदर्शन भोपाल के मंच से किसानों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यदि देश की कृषि को आत्मनिर्भर बनाना है, तो बजट में किसानों के लिए ठोस और व्यावहारिक प्रावधान किए जाना आवश्यक है। धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि यंत्र छोटे और मध्यम किसानों की पहुंच से बाहर हैं। सब्सिडी बढ़ने से लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि संभव होगी।
उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जो किसान रसायन मुक्त खेती कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप विशेष अनुदान दिया जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय भी बढ़े। परिचर्चा के दौरान उन्होंने फसल लागत घटाने, किसानों को तकनीकी सहायता देने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे।




