इंदौर
बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों में कमी

इंदौर। सतत पर्यवेक्षण और आपूर्ति संबंधी तकनीकी सुविधाओं में बढ़ोतरी से बिजली संबंधी शिकायतों में व्यापक स्तर पर कमी आई है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के आदेशानुसार शिकायत निवारण गंभीरता से किया जा रहा है, साथ ही उच्चदाब और निम्न दाब श्रेणी की बिजली आपूर्ति पर सतत पर्यवेक्षण एवं नए कार्य किए जा रहे हैं। इसी से शिकायतों में कमी की स्थिति बनी हैं। श्री चौहान ने बताया कि 8 मार्च को कंपनी स्तर पर आपूर्ति संबंधी शिकायतें 2812 दर्ज हुई, जबकि 8 फरवरी को यह संख्या 3185 दर्ज हुई थी।




