आपका शहरप्रशासनिक

देवास जिले में जल संसद का आयोजन होगा 07 अप्रैल को

Share

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में शासन के निर्देशानुसार जलाभिषेक अभियान में जल संसद का आयोजन किया जा रहा है। जलाभिषेक अभियान में जिले में 5225 कार्य किए जा रहे हैं। अभियान में वर्षा जल संग्रहण एवं एवं संवर्धन के कार्य होंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण भी सम्मिलित होंगे। जल संसद में जल संवाद किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान ने बताया कि जिले में जल अभिषेक अभियान में वर्षा जल के संग्रहण और भू-जल संवर्धन के कार्य, जन सहभागिता को प्रोत्साहित और जल संरक्षण गतिविधियों के सघन क्रियान्वयन के द्वारा कराए जाएंगे। जिले में सामाजिक जुड़ाव व वातावरण निर्माण के साथ जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर जल यात्रा, जनपद स्तर पर जल सम्मेलन और जिला स्तर पर जल संसद का आयोजन कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई जा रही है। इससे ग्रामीणों में पानी की कमी और इसके संरक्षण के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। इस संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों एवं व्यक्तियों का सम्मान करते हुए प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button