स्पोर्टस

देवास की बेटियां प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में दिखाएंगी दमखम

Share

 

देवास। जिले के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, क्षिप्रा की दो प्रतिभाशाली बेटियां पूर्णा उपाध्याय और हंसिका राठौर को राष्ट्रीय थागता प्रतियोगिता के लिए आयोजित प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह कोचिंग कैंप 31 मार्च से 1 अप्रैल तक आवासीय विद्यालय, सीहोर में आयोजित किया जा रहा है।

देवास को गर्व, बेटियों का हुनर चमका-
बालिकाओं के इस चयन से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, क्षिप्रा संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, सरपंच विश्वास उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामना दी।

Amaltas hospital

बालिकाओं को चयन पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक समन्वयक युनुस खान, ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति, कमल पटेल, जितेंद्र नगर, अशोक सिंह गोड, भावेश नीम सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी। इस गौरवशाली उपलब्धि की जानकारी कोच राजीव चौहान ने दी।

 

Back to top button