आपका शहरराजनीति

सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाओ एवं 2023 का चुनाव जीतो- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव         

Share

देवास। अल्प प्रवास पर आए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कांग्रेसजनों से भेंट करते हुए कहा कि सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाओ एवं 2023 का चुनाव हम जीते यही हमारा मिशन है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि प्रदेश का माहौल खराब हो, लेकिन हमें पूरी सावधानी के साथ सभी को साथ लेकर शांति और सद्भाव के साथ काम करना है। आज महंगाई को लेकर लोगों में आक्रोश है। कमरतोड़ महंगाई से जनजीवन त्रस्त है। सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में स्थानीय रसूलपुर चौराहे पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्री यादव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पं. जयप्रकाश शास्त्री, रेखा वर्मा, सुधीर शर्मा, भगवानसिंह चावड़ा, नरेंद्र यादव, रमेश व्यास, रामेश्वर गुर्जर, प्रदीप चौधरी, एजाज शेख, विक्रम पटेल, सलीम मामू, दीपेश कानूनगो, इम्तियाज शेख, नंदकिशोर पोरवाल, मोहन पहलवान, अजीत भल्ला, शबाना सुहेल, विश्वजीतसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button