श्री गजासिन सार्वजनिक शनि मंदिर भमोरी में शनि जयंती पर होगा भंडारा

भमौरी (नरेंद्र ठाकुर)। इंदौर-बैतूल मार्ग पर श्रीगजासिन सार्वजनिक शनि मंदिर में श्रीमद्भगवत कथा छठवें दिन कथा वाचक शिवम बापू ने कहा कि गोपिया कहती हैं नंद का बेटा हमारा पति हो, नंद का बेटा कोई साधारण नहीं ब्रह्म हैं और ब्रह्म से हमारा नाता जुड़ गया तो हम भव पार हो जाएंगे।
जरूरतमंद की जरूरतें पूरी करें, उससे मानव जीवन सार्थक हो जाएगा- पं राहुल दुबे
दसवें स्कंध से कंस वध व कृष्ण-रुक्मिणि विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में ईश्वर को मत भूलिए।
हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित
वैदिक संस्कृति के अनुसार नारी मां के रूप में बालक के लिए प्रथम गुरु है, जो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें सभ्य नागरिक बनाती है, इसलिए बेटे के साथ बेटी को खूब पढ़ाकर शिक्षित, सभ्य बनाए व बेटी का उचित संरक्षण करें।

कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने कन्यादान किया। आज शनिवार को शनि जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा शाम 6 बजे किया जाएगा।




