धर्म-अध्यात्मशिक्षा

प्रभातफेरी निकाली, मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की दी शुभकामनाएं

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। नव संवत्सर वर्ष उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर जमोनिया में उत्साह के साथ मनाया गया। भारतमाता के चित्र का पूजन मंडल कारवाह मनोज आर्य ने किया। इसके पश्चात प्रभात फेरी गांव के मुख्य मार्ग से निकली। सभी को तिलक लगाकर नववर्ष की मंगल शुभकामनाएं दी व गांव के वरिष्ठजन से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में जितेंद्र, राहुल आर्य, वरिष्ठ शिक्षक मनोज आर्य, राजाराम पटेल, राजेश छावडी, जिला उप समिति सदस्य एवं पूर्व छात्र अध्यक्ष सुमित आर्य, लखन आर्य, मनीष आर्य, जितेंद्र आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार आचार्य ने किया। आभार विद्यालय प्रधानाचार्य भरत कश्यप ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button