धर्म-अध्यात्म

माता टेकरी पर महाआरती का शंखनाद 6 दिसंबर से

Share

– संस्था देववासिनी का आयोजन
देवास। माता टेकरी स्थित मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा देवी के मंदिरों में प्रत्येक शनिवार और रविवार की शाम को महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण का शंखनाद 6 दिसंबर शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में संस्था देववासिनी द्वारा किया जाएगा।
संस्था सचिव महेश चौहान (भगवा राज) ने बताया इस महाआरती श्रृंखला की शुरुआत शहर के वार्ड क्रमांक 32 से होगी। वार्ड के स्थानीय रहवासियों के साथ नगरवासी माता टेकरी पर माताजी की महाआरती अपने हाथों से करेंगे एवं महाप्रसादी का लाभ लेने पहुंचेंगे। बुजुर्गों व निशक्तों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को श्रृंखलाबद्ध तरीके से महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती शाम 5 बजे छोटी माता मां चामुंडा देवी के मंदिर में होगी, इसके बाद बड़ी माता मां तुलजा भवानी के मंदिर में आरती होगी। महाआरती का मुख्य आकर्षण निरंजनी दीपों द्वारा आरती किया जाना रहेगा। महाआरती में पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल, नगाड़े, मंजिरे आदि का उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था द्वारा मां चामुंडा देवी एवं मां तुलजा भवानी के मंदिरों में फूल बंगला सजाया जाएगा, साथ ही प्राचीन दीप स्तंभ भी प्रज्वलित किया जाएगा। आतीशबाजी का भी नजारा देखने को मिलेगा। आकर्षक विद्युत सज्जा और लेजर लाइट द्वारा सजावट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button