धर्म-अध्यात्म

एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नेवरी फाटा पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिर पहुंचने लगे और दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहा। कई भक्त पैदल यात्रा कर निशान लेकर मंदिर पहुंचे और बाबा को अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने तुलादान भी किया। पूरे दिन भक्ति भाव से ओतप्रोत माहौल बना रहा, वहीं मंदिर में विशेष सजावट भी की गई थी।

रात्रि के समय ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके पश्चात संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों तेजप्रताप हिंदुस्तानी (शाजापुर), धीरज सोनी (ब्यावरा) एवं अभिषेक गोयल (सोनकच्छ) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर रात तक भक्त भजनों पर झूमते रहे और भक्ति में लीन दिखाई दिए।

Back to top button