न्याय एवं समानता के मसीहा थे डॉ. भीमराव अंबेडकर

आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
देवास। आम आदमी पार्टी ने समानता और न्याय के मसीहा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकालकर उज्जैन रोड चौराहा पर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व मिठाई वितरित की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी सुनीलसिंह ठाकुर ने माल्यार्पण के दौरान कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर न्याय एवं समानता के मसीहा थे। उन्होंने मानवता को कायम किया है। हम सब एक हैं, सबको समानता का अधिकार होना चाहिए। बाबा साहब मानव ही नहीं, महामानव थे।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने कहा कि समानता ही देश को एकता के सूत्र में बांधने में कारगर साबित हुई है। एक-दूसरे के प्रति समानता व समरसता का भाव ही हमें शिखर पर ले जाता है। देश की प्रगति भी एकता में ही है, इसलिए हम सब एकता के साथ देश की प्रगति में, आम लोगों की प्रगति में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव जाकिर खान, दीपक मालवीय, जिला अध्यक्ष डॉ आरपी झाला, जिला उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह राठौड़, दिलीपसिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री सचिन सिंह ठाकुर, बाबूलाल यादव वकील, शकील शेख, अबरार हसन, सूरज राठौड़, अविनाश, बाजीराव पाटोले, मेहरबानसिंह चौहान, अंसार खान, फतेह मोहम्मद शेख, संतोष लोहाना, सादिक शेख, तूफान सिंह, उषा शुक्ला, कन्हैयालाल डांगी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने दी।




