Mp board 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे होगा जारी, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे, जिन्हें छात्र वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव समत्व भवन, भोपाल से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकेंगे।
विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
-[https://mpbse.mponline.gov.in](https://mpbse.mponline.gov.in/)
-[https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers](https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers)
-[https://www.jagranjosh.com](https://www.jagranjosh.com/)
-[https://education.indianexpress.com](https://education.indianexpress.com/)
-[https://www.fastresult.in](https://www.fastresult.in/)
-[https://www.hindustantimes.com/education](https://www.hindustantimes.com/education) www.livehindustan.com
-[https://toi.in/mpbseresult_class12](https://toi.in/mpbseresult_class12) [https://toi.in/mpbseresult](https://toi.in/mpbseresult) class10
-[https://www.tv9hindi.com/education](https://www.tv9hindi.com/education) [https://www.news9live.com](https://www.news9live.com/)
-[https://www.ndtv.in](https://www.ndtv.in/)
-[https://arivihan.com/search-mp-board-result](https://arivihan.com/search-mp-board-result)
मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे परिणाम-
कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।




