इंदौर

Indore news अटल गृह ज्योति योजना में उपभोक्ताओं को 150 करोड़ रुपए की सब्सिडी

Share

 

– मालवा निमाड़ के 31.50 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में दी राहत

– समाधान योजना से 902800 उपभोक्ता लाभान्वित

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही है।

पिछले एक बिल माह के दौरान मालवा निमाड़ में 31 लाख 50 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इन उपभोक्ताओं प्रथम सौ यूनिट तक बिजली 1 रुपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान कुल 150 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले के 4.45 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इंदौर जिले के उपभोक्ताओं को 20 करोड़ रूपए से ज्य़ादा की सब्सिडी प्रदान की गई है।

मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार लाभार्थी उपभोक्ताओं से नियमित रूप से सब्सिडी प्राप्ति का फीडबेक भी लिया जाता है। अटल गृह ज्य़ोति योजना में उज्जैन जिले में 2.95 लाख उपभोक्ता, धार जिले में 2.95 लाख उपभोक्ताओं, खरगोन जिले में 2.80 लाख, रतलाम जिले में 2.49 लाख, देवास जिले में 2.30 लाख, मंदसौर जिले में 2.26 लाख, बड़वानी में 2.05 लाख, खंडवा 1.95 लाख उपभोक्ता हुए हैं। कंपनी क्षेत्र के अन्य 5 जिलों में 90 हजार से 1.75 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू इस योजना में प्रतिदिन औसत 5 यूनिट अधिकतम खपत वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी की पात्रता हैं।

समाधान योजना-
मप्र शासन ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली बिल के तीन माह या अधिक समय से पुराने बिल को जमा करने पर लागू समाधान योजना के तहत अब तक पश्चिम मप्र में 9 लाख 2 हजार आठ सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सरचार्ज छूट का लाभ लिया है। योजना के अंतर्गत 50 से 90 प्रतिशत सरचार्ज माफी 15 मई तक दी जा रही है। योजना में अब तक पश्चिम मप्र में 39.50 करोड़ से ज्यादा की छूट दी जा चुकी हैं, वहीं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 292करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है। मप्र शासन की इस समाधान योजना से सर्वाधिक इंदौर जिले के 1 लाख 1 हजार बकायादार उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

Back to top button