धर्म-अध्यात्म

माहेश्वरी महिला संगठन सोनकच्छ की नई पहल, हर एकादशी पर होंगे समाज के मंदिर पर भजन

Share

सोनकच्छ। माहेश्वरी महिला संगठन ने सामाजिक व आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। संगठन के निर्णय अनुसार अब हर एकादशी पर बजरंग चौराहा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नियमित रूप से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सोमवार शाम से भक्ति भाव के साथ की गई।

 

माहेश्वरी महिला संगठन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना छापरवाल एवं सचिव मंजू जाजू ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार अब हर एकादशी पर भजन का आयोजन रखा जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7:30 बजे से एकादशी के अवसर पर की गई।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अरुणा भूतड़ा, उषा मुंदड़ा, अनीता मुंदड़ा, निर्मला सोखिया, माधुरी खंडेलवाल, रूपाली दरक, रचना छापरवाल आदि द्वारा सांवरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है, गुरुजी मुझे दीजो ऐसा ज्ञान, एक दिन मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी जैसे प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Back to top button