राजनीति

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होगा शिवसेना युवा सेना का युवा महोत्सव

Share

 

शिवसेना राष्ट्रीय सचिव किरणदादा साली का उज्जैन आगमन, युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज

उज्जैन/देवास। शिवसेना युवासेना का “युवा महोत्सव” 31 मई को उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव किरणदादा साली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश पदाधिकारी एवं उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन मौनीतीर्थ पीठ आश्रम, शिप्रा तट (गंगा घाट), मंगलनाथ रोड, उज्जैन में किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं हिंदुत्व को मजबूत करने के विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही युवा पीढ़ी को हिंदुत्व के प्रति जागरूक करने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में शिवसेना युवा सेना मध्यप्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया था-  शिवसेना युवा सेना मध्यप्रदेश कार्यालय का शुभारंभ, जनता दरबार की भी घोषणा

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पहले भी शिवसेना संगठन लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहा है- उज्जैन रोड चौड़ीकरण कार्य एक माह से बंद, शिवसेना के आवेदन के बाद प्रशासन हरकत में

अनुराग सोनार ने बताया कि यह प्रथम अवसर है जब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवसेना के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सचिव किरणदादा साली का आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे तथा युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेश सरनाईक द्वारा किरणदादा साली को मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में शिवसेना संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 31 मई को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव को सफल बनाने हेतु संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह खबर भी काफी चर्चा में रही मप्र शिवसेना युवासेना में बड़ा बदलाव, शर्मा बने राज्य उप प्रमुख और वर्मा को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। देवास जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हो उसके संबंध में शिवसेना युवासेना के वरिष्ठ पदाधिकारी रोहित शर्मा और सुनील वर्मा बैठक में मौजूद थे

इस पत्रकार वार्ता के दौरान शिवसेना एवं युवासेना मध्यप्रदेश के बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय उज्जैन जिला अध्यक्ष लखन चौहान द्वारा कराया गया।

Back to top button