मप्र शिवसेना युवासेना में शर्मा राज्य उप प्रमुख, वर्मा प्रदेश महासचिव बने

देवास। मध्यप्रदेश में शिवसेना (शिंदे गुट) की युवा सेना में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य प्रमुख अनुराग सोनार ने युवा नेतृत्व को मजबूत करते हुए रोहित शर्मा और सुनील वर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
बताया जा रहा है कि 3 मई को मध्यप्रदेश की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद 5 मई को नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए रोहित शर्मा को पुनः राज्य उप प्रमुख बनाया गया और उन्हें पूरे मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सुनील वर्मा का कद बढ़ाते हुए उन्हें राज्य मुख्य सचिव (प्रदेश महासचिव) नियुक्त किया गया है। वे देवास जिले के जिला अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे। इस बदलाव की पृष्ठभूमि में 18 अप्रैल को मुंबई में आयोजित शिवसेना युवासेना के राष्ट्रीय अधिवेशन को माना जा रहा है, जहां शीर्ष नेतृत्व ने मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे।
राज्य प्रमुख अनुराग सोनार ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन 15 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। शिवसेना मुख्य नेता उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे, युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेश सरनाईक, राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साली के निर्देश पर दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
शिवसेना से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें:
➡️ शिवसैनिकों ने मनाया शिवसेना स्थापना दिवस, रैली निकालकर लगाए जयकारे
➡️ शिवसेना युवा सेना मध्यप्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय का शुभारंभ, सप्ताह में एक दिन लगेगा जनता दरबार
➡️ देवास को धार्मिक नगरी घोषित करने एवं शराबबंदी की मांग को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन




