राजनीति

शिवसेना युवा सेना मध्यप्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय का शुभारंभ

Share

 

– कार्यालय पर सप्ताह में एक दिन लगेगा जनता दरबार, जनता की समस्या करेंगे हल- प्रदेशाध्यक्ष श्री सोनार

देवास। शिवसेना का कार्य स्तर बढ़ता जा रहा है। लगातार सक्रिय रूप से कार्य करने वाले पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया और हल कराया। जनता में शिवसेना के प्रति विश्वास बढ़ा है। शिवसेना ने जनता की मांग पर कार्यालय का शुभारंभ इटावा में शांति प्लेस भवन पर किया गया।

शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया, कि सकारात्मक रूप से कार्य करने से जिले के शिवसेना नेताओं को पार्टी प्रदेश नेतृत्व का भी साथ मिला। शिवसेना लगातार जनहित में कार्य कर रही है। जनता की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। इटावा में मध्यवर्ती कार्यालय का शुभारंभ जनता की मांग पर किया गया है, जिससे संगठन की पहुंच और मजबूत होगी।

मध्यवर्ती कार्यालय का शुभारंभ युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने कहा, कि यह कार्यालय केवल एक स्थान नहीं, बल्कि एक केंद्र है, जहां से जनसेवा को गति मिलेगी और जनता को राहत मिलेगी।

Dewas news

विशेष अतिथि प्रदेश सचिव कृष्णा पारखे ने कहा, कि मध्यवर्ती कार्यालय संगठन के लिए एक मजबूत आधार स्तंभ के रूप में शुभारंभ हुआ है।
संगठन महामंत्री धीरज ठाकुर ने कहा, कि कार्यालय एक मंदिर होता है और हम शिवसेना संस्थापक बालासाहब जी के शिवसैनिक है। हमारा मंदिर मध्यवर्ती कार्यालय है। सभी को जनता की समस्याओं को कार्यालय से हल करना है।

संभाग अध्यक्ष राजेश पटेल, संभाग संगठन प्रमुख हितेश राज चौहान ने कार्यालय पर प्रथम बैठक भी ली। उज्जैन संभाग के पदाधिकारी की बैठक लेकर जिलों में संगठन की रणनीति व कार्य विधि पर भी चर्चा की। शिवसेना का जनता दरबार जनता के लिए होगा, जनता की सुनी जाएगी। समस्या को हल कराया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने कहा, कि कार्यालय पर प्रति सप्ताह जनसुनवाई के जैसा जनता दरबार लगाया जाएगा। आए हुए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करवाई की जाएगी।

शुभारंभ अवसर पर अन्य जिलों से पदाधिकारी भी शामिल हुए। उज्जैन जिला अध्यक्ष भारत पटेल, इंदौर जिला अध्यक्ष धीरज कलराज, आगर जिला अध्यक्ष देवकरण परमार, देवास ग्रामीण अध्यक्ष लखन देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष लालू डांगी, जिला प्रभारी विजय जायसवाल, जिला महासचिव लखन टिपानिया, नगर अध्यक्ष शिवम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री रत्नेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता सत्तू दादा उपस्थित थे। यह जानकारी शिवसेना प्रवक्ता संजू भाटी ने दी।

Back to top button