क्राइम

ऑपरेशन त्रिनेत्रम: बारात से चोरी हुए 10 लाख के जेवर 48 घंटे में बरामद

CCTV फुटेज से पकड़ी गई महिला आरोपी, पुलिस ने सोने का हार, झुमके और नगदी की बरामद

Share

 

देवास। जिले में पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर अपराधियों तक पहुंचने में कारगर साबित हुए हैं।

थाना कांटाफोड़ क्षेत्र में बारात समारोह के दौरान हुई लाखों रुपए के सोने के जेवरों की चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

6 मई को फरियादिया ने थाना कांटाफोड़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भांजे आयुष राठौर की बारात में शामिल होने कांटाफोड़ आई थीं। कार्यक्रम द सुजान पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने अपने गले का सोने का हार और कानों के दो जोड़ी झुमके उतारकर पर्स में रख दिए थे, जिन्हें किसी ने चुरा लिया। शिकायत पर थाना कांटाफोड़ में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता-
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध महिला स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों में महिला की फोटो और वीडियो साझा किए गए। इसके बाद महिला की पहचान कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

10 लाख का माल बरामद-
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 6.05 तोला सोने के आभूषण, जिनमें एक सोने का हार और दो जोड़ी सोने के झुमके शामिल हैं, साथ ही 4,640 रुपए नगद बरामद किए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कांटाफोड़ उपनिरीक्षक मलखान सिंह भाटी, उपनिरीक्षक विनय सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक यतीश तिवारी, महिला आरक्षक रेखा बडोले तथा प्रधान आरक्षक गणेश रावत थाना सतवास की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित खबरें भी पढ़ें:
👉 किसान की कमाई उड़ाने वाला, शातिर गिरफ्तार
👉 ऑपरेशन त्रिनेत्रम् में 6 आरोपी दबोचे, लाखों का माल बरामद
👉 65 चोरियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
👉 CCTV से खुला बैटरी चोर का राज
👉 इंडस्ट्रियल एरिया चोरी कांड का खुलासा
👉 लग्जरी कारों में घूमता था डीजल चोर गिरोह

Back to top button