क्राइम

लग्जरी कारों में घूमता था डीजल चोर गिरोह, CCTV ने खोल दी पोल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share

देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह रात के अंधेरे में लग्जरी कारों से निकलकर अलग-अलग जिलों में डंपर और कंटेनरों से डीजल चोरी करता था, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और बड़ी सफलता हासिल की।

दरअसल, फरियादी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, निवासी क्षिप्रा, जिला देवास ने 25 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 3 बजे अज्ञात बदमाश उनके डंपर (MP09 HH-2736) और कंटेनर (MP13 ZW- 5189) से लगभग 450 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी, थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत मिले डिजिटल सुरागों के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कारों का पीछा करते हुए टीम ने ग्राम दुपाड़ा, जिला शाजापुर में दबिश दी।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार:
– क्रिश मालवीय पिता होकम सिंह मालवीय, उम्र 18 वर्ष, निवासी पण्डापुरा, ग्राम दुपाड़ा, थाना लाल घाटी, जिला शाजापुर
– आबिद मेव उर्फ आबिद खाँ उर्फ अल्लु पिता उमर खाँ, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दुपाड़ा, थाना लाल घाटी, जिला शाजापुर।
– अनिल चावरे उर्फ अन्ना पिता बाबुलाल चावरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दुपाड़ा, थाना लाल घाटी, जिला शाजापुर।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो स्विफ्ट डिजायर कार (MP 09 CE-3741 और MP 09 CE-6339) जब्त की गई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह शाजापुर से निकलकर देवास, उज्जैन, इंदौर, पीथमपुर और धार क्षेत्रों में सक्रिय था। वे खासतौर पर रात में भारी वाहनों को निशाना बनाते थे और लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर भ्रमित करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही डीजल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी, थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक मोहनलाल वसुनिया, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र राणा,
आरक्षक अजय जाट, नरेन्द्र सिरसाम, अर्पित जायसवाल व लक्ष्मीकांत शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button