ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत देवास पुलिस को बड़ी सफलता

मोटरसाइकिल एवं पशु चोरी करने वाले संगठित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
4 मोटरसाइकिल, 1 कार एवं 2 बकरे सहित लगभग 15 लाख रुपए की संपत्ति बरामद
भोपाल। देवासवास पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के अंतर्गत जिले में सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पहचान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं।
इसी तकनीकी निगरानी एवं डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से जिले की थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं पशु चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक संगठित कंजर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें, 1 कार एवं 2 बकरे सहित लगभग 15 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है।
1-2 मई की रात्रि में ग्राम गदेशिया पिपलिया और संजयनगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल तथा ग्राम हवनखेड़ी से मोटरसाइकिल एवं बकरे चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। शिकायतों के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि सभी वारदातें एक ही संगठित गिरोह ने अंजाम दी हैं।
जांच के दौरान टोंककला क्षेत्र के कंजर गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने प्रभावी दबिश देते हुए 5 आरोपियों एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
➡️ देवास के ऑपरेशन त्रिनेत्रम की सफलता की अन्य खबरें:
– किसान की मेहनत की कमाई उड़ाने वाला शातिर ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ में दबोचा
– ऑपरेशन त्रिनेत्रम का सटीक वार: 65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
– 24 घंटे में बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार: “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के CCTV से खुला राज
– बाइक चोर गिरोह धराया, CCTV ने खोला राज
– गंगानगर में हुई नकबजनी का खुलासा, ऑपरेशन ‘त्रिनेत्रम’ से महिला गिरोह गिरफ्ता




