देवास इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, लोहे का माल बरामद

देवास। औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कंपनी से कीमती लोहे का सामान चुराया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
देवास के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-01 स्थित एक निजी कंपनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 22 अप्रैल को फरियादी सतीश बैंडवाल (54 वर्ष), निवासी शिखरजी धाम, देवास ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी श्री निवास बोर्ड एंड पेपर प्रायवेट लिमिटेड से 20-21 अप्रैल की रात अज्ञात बदमाश लोहे का सामान चोरी कर ले गए।
https://newsoneclick.com/?p=44866 लग्जरी कारों में घूमता था डीजल चोर गिरोह, CCTV ने खोल दी पोल, 3 आरोपी गिरफ्तार👈 पूरी खबर पढ़े
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
https://newsoneclick.com/?p=45127 मध्यप्रदेश पुलिस ने CPR देकर बचाई पीठासीन अधिकारी की जान 👈 पढ़े पूरी खबर
23 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर शेरसिंह पंवार (38 वर्ष) और विशाल पाटीदार (19 वर्ष), निवासी सर्वोदयनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया लोहे का सामान भी बरामद कर लिया है।
आगे की कार्रवाई जारी-
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। फिलहाल उनसे अन्य संभावित आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
सराहनीय पुलिस टीम-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया सहित प्रआर भारत चौधरी, सुरेश धाकड़, आरक्षक लक्ष्मीकांत और अर्पित जायसवाल की अहम भूमिका रही।




