24 घंटे में बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार: “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के CCTV से खुला राज

देवास। जिले के भौंरासा क्षेत्र में कार बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया और चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली गई।
फरियादी पंकज डोडिया ने 25 अप्रैल को थाना भौंरासा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कार में लगी बैटरी अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (सोनकच्छ) दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी भौंरासा को विशेष टीम गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
https://newsoneclick.com/?p=45305 👈 नेवरी-हाटपिपल्या रोड पर हादसा: शादी से लौट रहे तीन लोग दुर्घटना का शिकार, महिला की मौत
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान विशाल, निवासी माली मोहल्ला के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 10,000 रुपये कीमत की चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
https://newsoneclick.com/?p=45285 👈 कार इंश्योरेंस सस्ता कैसे लें?
सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी, संजय चौबे, आरक्षक भूपेंद्र सिंह एवं लोकेश दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




