24 घंटे में खुली चोरी की गुत्थी: किसान की मेहनत की कमाई उड़ाने वाला शातिर ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ में दबोचा

देवास। अनाज मंडी में डॉलर चना बेचकर घर लौट रहे किसान से लाखों की नगदी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को देवास पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। भारत पेट्रोल पंप के पास वाहन की डिक्की से 1.86 लाख रुपए चोरी की इस वारदात को पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे सीसीटीवी नेटवर्क और तकनीकी जांच के जरिए सुलझाते हुए आरोपी को पकड़ लिया तथा लगभग पूरी राशि बरामद कर ली।
ऐसे हुई वारदात-
29 अप्रैल को फरियादी सागर पिता जितेन्द्र नागर निवासी ग्राम धारूखेड़ी ने थाना नाहर दरवाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अनाज मंडी देवास में उपज बेचकर प्राप्त नगदी अपने आयशर वाहन की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे।
दोपहर करीब 3 बजे राजोदा रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पानी लेने के लिए वाहन खड़ा किया, लेकिन लौटने पर डिक्की खुली मिली और नगदी गायब थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई-
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने: कृषि उपज मंडी के साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच, डिजिटल सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र का उपयोग के जरिए आरोपी की पहचान कर ली।
ऑपरेशन “प्रहार” में देवास पुलिस का बड़ा एक्शन: 7.40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार-
लगातार जांच के बाद पुलिस ने राजा उर्फ अब्दुल रजाक (51 वर्ष) निवासी उज्जैन हाल मुकाम लाइफ स्टाइल कॉलोनी पार्ट 2 देवास को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जब्त माल-
₹1,85,850/- नगद, एक्टिवा स्कूटी (लगभग ₹60,000/-), एक हेलमेट। कुल 2,45,850
पुलिस का संदेश
देवास पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे अपराधियों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। अब अपराध कर बच निकलना लगभग असंभव हो गया है। देवास पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी शातिर हो, कानून के हाथों से बचना अब आसान नहीं।
उल्लेखनीय है कि यह वही मामला है जिसमें किसान के ₹1.86 लाख चोरी हुए थे। पूरी खबर पढ़ें – कृषि उपज मंडी से गांव लौटते वक्त किसान के ₹1.86 लाख चोरी
सराहनीय भूमिका-
इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी, उप निरीक्षक गणेशलाल जटिया, प्रधान आरक्षक नितेश द्विवेदी, रवि भदौरिया, यशवंत तोमर, आरक्षक नवदीप, योगेन्द्र, विकास पटेल, धर्मेन्द्र (थाना नाहर दरवाजा), आरक्षक मातादीन (थाना सिविल लाइन), आरक्षक नवीन पटेल (थाना कोतवाली), आरक्षक संदीप यादव (थाना बैंक नोट प्रेस), आरक्षक लक्ष्मीकांत (थाना औद्योगिक क्षेत्र) तथा सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान, गीतिका कानूनगो, मुर्तजा, आरती सिंह, नैना खान, निशा पाटोरिया, आरक्षक राहुल बड़ोले, मोनू राणावत की विशेष भूमिका रही।




