नगर निगम

औद्योगिक इकाईयों से भी नगर निगम ने जमा करवाया बकाया संपत्तिकर

Share

देवास। बकाया संपत्तिकर की वसूली में नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। व्यावसायिक क्षेत्रों एवं वार्डों में संपत्तिकर के बकायादारों से वसूली के साथ ही औद्योगिक इकाईयों से भी वसूली की जा रही है। औद्योगिक इकाईयों का नगर निगम की टीम द्वारा सर्वे किया गया था। इसमें ऐसी इकाईयां, जिनके संपत्तिकर के खातों में सुधार होना था, जिनमें

भंडारी फाइल्स इंडस्ट्रीज पर 3 लाख 80 हजार 776 रुपए, देवास मेटल सेक्शन पर 2 लाख 10 हजार 218 रुपए, विराज कन्डक्टर्स पर 50 हजार 977 रुपए, अलका इंजीनियरिंग से 23 हजार 697 रुपए कर जमा करवाते हुए इनके खातों में सुधार किया गया। साथ ही इफ्का लैबोरेट्रीज, संघवी फूड्स, इकाॅनामिक पैकेजिंग इंडस्ट्रीज इन तीनों इकाईयों का संपत्तिकर बकाया है। तीनों इकाईयों से निगम की टीम द्वारा संपत्तिकर जमा करवाए जाने हेतु संपर्क किया गया। इसी प्रकार व्यावसायिक क्षेत्रों व वार्ड क्रमांक 23 से 2 लाख, वार्ड 25 से 40 हजार, वार्ड 27 से 25 हजार, वार्ड 40 से 10 हजार, वार्ड 39 से 22 हजार की राशि करदाताओं से निगम की टीम द्वारा संपर्क कर जमा कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button