देवास दूसरी बार स्वच्छता में नंबर-1 बनने को तैयार, सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां तेज

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम देवास ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण होगा। इस बार थीम रखी गई है- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ। देशभर के 4909 शहर इस सर्वेक्षण में भाग ले रहे हैं।
आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारियों हेतु किए जा रहे कार्य डोर-टू-डोर जागरूकता
आईइसी फील्ड कोऑर्डिनेटर द्वारा हर वार्ड में डोर-टू-डोर जागरूकता एवं हर दिन 4 बिन अभियान चलाकर कचरा संग्रहण को रूट मैप एवं रूट चार्ट के आधार पर शतप्रतिशत वार्डों में कवर किया जा रहा है।
आईइसी गतिविधियां-
आईइसी सदस्यों द्वारा हर घर दस्तक जागरूकता गतिविधियां, डोर-टू-डोर अभियान, स्कूलों में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक और सार्वजनिक स्थानों पर रेड व येलो स्पॉट अर्थात पान गुटके एवं खुले में पेशाब के दाग की सफाई के साथ प्लास्टिक प्रतिबंध के बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।
शहर सौंदर्यीकरण के कार्य-
शहर में खंभों पर बैनर फ्लेक्स एवं दीवारों से पोस्टर बिल हटाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। लक्षित क्षेत्रों, व्यावसायिक क्षेत्रों और सार्वजनिक क्षेत्रों में दीवार पेंटिंग, कलाकृति पेंटिंग और स्वच्छता नारे लेखन का कार्य किया जा रहा है।
आधारभूत संरचना में सुधार-
सार्वजनिक मूत्रालय, सार्वजनिक शौचालय व सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। आरआरआर केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है जहां नागरिक कपड़े, बर्तन, किताबें जरूरतमंदों को दान हेतु दे सकते हैं।
कचरा स्थल एवं बैकलेन सुधार-
शहर के चिह्नित कचरा पड़ाव स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। बैकलेन के सुधार एवं सौंदर्यीकरण हेतु कार्य प्रगति पर है। वार्डों में पेवर ब्लॉक, गड्ढे और पैदल मार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है।
https://newsoneclick.com/?p=44837 अब घर बैठे भरें जनगणना 2027 का मकान सूचीकरण फॉर्म 👈 ये भी पढ़े।
निर्माण स्थल एवं वायु गुणवत्ता-
शहर में निर्माण स्थलों की पहचान कर उन्हें ग्रीन नेट से ढकने की कार्रवाई की जा रही है ताकि शहर की आबोहवा स्वच्छ रहे।
अन्य प्रमुख कार्य-
स्लम क्षेत्रों में विशेष सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। राहगीरों के उपयोग हेतु सार्वजनिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में लिटरबिन लगाने का काम चल रहा है। शहर में प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों, मिक्स कचरा देने वालों एवं निर्माण विध्वंस मलबा रखने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
जलीय संरचनाओं की सफाई-
शहर की जलीय संरचनाओं जैसे मीठा तालाब, मंडूक पुष्कर तालाब एवं बड़े नालों पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है।



