राजनीति

देवास भाजपा कार्यालय में महेश परमार का स्वागत

Share

 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

पार्टी पदाधिकारियों ने जताया विश्वास, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश परमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने महेश परमार को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महेश परमार अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष परमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। महेश परमार के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा निश्चित ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

कार्यक्रम में खातेगांव विधायक शर्मा, जिला महामंत्री राजेश यादव, विजय सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, रामविलास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जुगनी गोस्वामी, खातेगांव मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, पानीगांव मंडल अध्यक्ष सुनील कर्मा, हरणगांव मंडल अध्यक्ष ईश्वर सैनी, वीरेंद्र रजावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार द्वारा दी गई।

 

Back to top button