इंदौर

समाधान योजना में सरचार्ज में सौ फीसदी तक छूट अब 31 जनवरी तक

Share

 

– मालवा निमाड़ में अब तक 3.20 लाख लाभान्वित

इंदौर। राज्य शासन की महत्वपूर्ण समाधान योजना 2025-26 में सौ फीसदी तक सरचार्ज छूट का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि अब 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। पावर मैनेजमेंट कंपनी ने ऊर्जा विभाग के इन आदेशो को जारी कर दिया है। योजना का लाभ लाखों बकायादार उपभोक्ता उठा रहे हैं।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया हैं कि कि तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ता योजना के प्रथम चरण में अब जनवरी माह के दौरान अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके सौ फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं। जनवरी के बाद पूरे फरवरी में समाधान योजना में बकायादारों के सरचार्ज माफी का दूसरा चरण चलेगा, उसमें सरचार्ज माफी का अंश कम हो जाएगा, अंतः प्रथम चरण में अब 31 जनवरी तक ही योजना में शामिल होकर अधिकतम लाभ लिया जा सकता है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम तक मालवा निमाड़ के तीन लाख बीस हजार बकायादार उपभोक्ता ओं ने अपना पंजीयन कराकर रियायत का लाभ लिया है। कंपनी खाते में 93 करोड़ की मूल राशि जमा हुई है, वहीं बकायादार उपभोक्ताओं को मूल बिल राशि जमा करने पर करीब चौदह करोड़ रूपए की सरचार्ज रियायत प्रदान की गई है।

 

Back to top button