राजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सांसद कार्यालय में मनाया जश्न

Share

 

– जनता लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा कर रही थी- सांसद सोलंकी

देवास। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद देवास में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

परिणाम घोषित होते ही सिविल लाइन रोड स्थित सांसद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी की चमक और मिठाइयों की मिठास के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचे और जीत की खुशी साझा की।

भाजपा की बड़ी जीत पर चापड़ा में जश्न: फटाखे, झालमुड़ी और जोश से भरा माहौल

इस दौरान सांसद सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक बंगाली नाश्ता झालमुड़ी का आनंद भी लिया। सांसद सोलंकी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली को दिया। उन्होंने कहा, कि यह परिणाम जनता के विश्वास और पार्टी के प्रति बढ़ते समर्थन का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और बूथ स्तर तक किए गए प्रभावी कार्य का परिणाम है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा कर रही थी। पिछले कई वर्षो से दमनकारी, शोषणकारी ममता सरकार के पतन का इंतजार पूरे देश को था और आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने परचम लहराया है।

👉 यह खबर भी आपको पसंद आएगी:
देवास में BJP कार्यकर्ताओं का जश्न: झालमुड़ी बांटी, आतिशबाजी से गूंजा शहर

इस अवसर पर कमल शर्मा, दिलीप जाधव (बाबा साहब), जगदीश सेन, शंभू अग्रवाल, पंकज वर्मा, प्रवीण वर्मा, लालसिंह पवार, राकेश सिंघल, मनीष जैन, शुभम जाधव, अनुज शर्मा, संतोष वर्मा, जयेश पड़ियार, संतोष भावसार, प्रकाश पवार, बंटी मंगरोलिया, जयंत सिसोदिया, सुभाष मंडलोई, ईश्वर परासिया, सुरेंद्र सिंह गंभीर, शिवाजी चौहान, निरज चौहान, गौरव सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे देश और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उक्त जानकारी देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने दी।

Back to top button