देवास में BJP कार्यकर्ताओं का जश्न: झालमुड़ी बांटी, आतिशबाजी कर मनाई जीत की खुशी

Dewas BJP Victory Celebration देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत का उत्सव मनाया।
👉 यह भी पढ़ें: भाजपा की बड़ी जीत पर चापड़ा में जश्न, चौराहे पर फटाखे फोड़े, झालमुड़ी बांटी
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। झालमुड़ी भी वितरित की गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन पर भरोसा जताया है। यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर उस नागरिक की जीत है जो विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार होते देखना चाहता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि आज जनता ने हमें प्रचंड समर्थन दिया है। आने वाले समय में भी भाजपा कार्यकर्ता इसी समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच कार्य करते रहेंगे।
👉 जानें खास: झालमुड़ी: कोलकाता का चटपटा स्ट्रीट फूड, जो हर किसी का दिल जीत ले
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार, संजय दायमा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया, प्रमोद डोगलिया, मनोहर जाधव, वासुदेव परमार, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, शुभम चौहान उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार द्वारा दी गई।




