देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई देवकन्याओं ने विद्यार्थियों को आत्मबोध एवं तत्वबोध के बारे में समझाया

सिरोल्या (अमर चौधरी)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोल्या एवं शासकीय कन्या हाईस्कूल सिरोल्या में देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई देवकन्याओं ने विद्यार्थियों को सद्ज्ञान दिया।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं को सामाजिक परिवीक्षा के अंतर्गत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षिता चौहान छत्तीसगढ़, वर्षा कुमारी बिहार एवं दिव्या तांबडे महाराष्ट्र से आई तीनों छात्राओं ने सिरोल्या के सरकारी स्कूल में बच्चों को कई गुर समझाएं। उन्होंने उनके बारे में बताते हुए कहा कि देव संस्कृति विद्यालय हरिद्वार में पत्रकारिता व जनसंचार विषय पर अध्ययन कर रही है।

उसके बाद उन्होंने बच्चों को कहा कि दैनिक दिनचर्या में बड़ों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। समाज में कुरीतियों का उन्मूलन योग एवं जीवन जीने की कला बताई। शिक्षा में ध्यान केंद्रित एवं संयमता एवं अनुशासित रहने पर कई गुर बताएं। आत्मबोध एवं तत्वबोध के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। प्रतिदिन विधार्थियों से योग प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधालय द्वारा छात्राओं को परीवीक्षा कराने का पत्र भी दिया। रमेशचंद्र मोदी, कन्हैयालाल मोहरी, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक हरिराम जिराती, प्राचार्य गिरजाशंकर ऐरवाल, महेश पटेल, सोहनलाल पटेल, मुन्नालाल मालवीय, आशिश चौधरी, अंकिता खानविलकर आदि उपस्थित थे।




