धर्म-अध्यात्म

क्षेत्र में भुजरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में भुजरिया पर्व हर्ष उत्साह से मनाया गया। आदिवासी क्षेत्र रामपुरा, गुवाड़ी, कैलाशनगर, अंबापानी, सेवनिया, बाड़पुरा, मालीपुर आदि गांव में भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया।

आदिवासी समाज के युवाओं ने ढोल मांदल की थाप पर लोकगीत गाते हुए डंडे लड़ाते हुए हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर गांव में जुलूस निकाला।

गजराजसिंह रावत, विजेंद्रसिंह रावत, पूर्व सरपंच भगवानसिंह कासलीवाल, इंदरसिंह बछानिया, सरपंच प्रतिनिधि गोविंद बैरागी, लालसिंह मौर्य, भंवर राठौर, कृष्णा बाई, भगवंत बाई आदि ने बताया यह पर्व मालवा-निमाड़ का लोक पर्व है। वही किसान परिवारों में क्षेत्र में अच्छी वर्षा, अच्छी फसल, सुख समृद्धि की कामना की गई।

परिवार द्वारा एक सप्ताह पहले बांस की टोकरी में गेहूं लगाए गए थे, जो करीब एक सप्ताह में पौधे के रूप में हुए, इन्हें भुजरिया कहा जाता है। क्षेत्र में फसल अच्छी रहे, इसी कामना को लेकर भुजरिया पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सर पर भुजरिया की टोकरियां लेकर ढोल ताशा के साथ भुजरिया के गीत गाते हुए राजगढ़ की नदी पर जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जन किया।

विसर्जन के बाद सभी ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को ज्वारे देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। भुजरिया पर्व को लेकर समाज में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button