सांची पार्लर मधुमिलन चौराहा पर दंगा फसाद करने वाले आरोपितों को किया गिरफ्तार

– 2 मोटरसाइकिल व डंडे जब्त
देवास। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र मधुमिलन चौराहे पर स्थित विनायक सांची पार्लर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को धरदबोचा। मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक दुकानदार व उसके बेटे पर डंडों से हमला कर दुकान में तोड़फोड़ की गई।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को थाना औद्योगिक क्षेत्र में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी विनायक सांची पार्लर नामक दुकान मधुमिलन चौराहा पर स्थित है। शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति दुकान के सामने सार्वजनिक स्थल पर पेशाब कर रहा था, जिसे मना करने पर वह ग़ुस्से में चला गया और कुछ देर बाद अपने 7-8 साथियों के साथ लौटकर दुकान में घुस आया। सभी ने मिलकर फरियादी एवं उनके पुत्र मुदित के साथ मारपीट की, गालियां दीं, डंडों से हमला किया तथा दुकान में तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी उनि प्रवीणसिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 जुलाई को 6 आरोपितों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपित-
1.पीयूष राठौर, उम्र 21 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा।
2.सावन उर्फ कालू रोमड़े उम्र 27 वर्ष निवासी निमाड़ नगर।
3.दीपक मालवीय, उम्र 20 वर्ष निवासी निमाड़।
4.जय उर्फ नाना राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी निमाड़ नगर।
5.दीपक उर्फ चिग्गी मोरे उम्र 27 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा।
6.विकास उर्फ मोंटी लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी निमाड़ नगर इटावा।
सराहनीय कार्य- इंचार्ज थाना प्रभारी उनि प्रवीणसिंह राठौर, प्रआर विष्णु दांगी, आर अजय जाट, सैनिक तेजसिंह मण्डलोई, महेश पांचाल(थाना सिविल लाइन) एवं प्रआर. सचिन चौहान साइबर सेल देवास की सराहनीय भूमिका रही।




