शहर, गांवों में नए ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति में हुआ सुधार

– इंदौर जिले में 750 से अधिक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए
इंदौर। रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत पश्चिम मप्र यानि मालवा और निमाड़ क्षेत्र में अब तक 6200 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
इनसे लाखों उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिल रही है। इन नए ट्रांसफार्मरों से किसान श्रेणी, औद्योग श्रेणी, घरेलू श्रेणी, व्यापारिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को लाभ मिला हैं। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से निजात मिली है। कॉलोनी, बाजार, बस्ती, खेत, गलियों की बिजली वितरण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।
आरडीएसएस के तहत लगे इन ट्रांसफार्मरों की स्थापना जीईएस सर्वे के बाद की गई हैं। यानि इंदौर, भोपाल, दिल्ली में बैठे अधिकारी ट्रांसफार्मर की लोकेश वन क्लिक में पता कर सकते हैं।

ट्रांसफार्मरों पर स्पष्ट रूप से आरडीएसएस का उल्लेख किया गया है, जो उपभोक्ताओं को दूर से ही पढ़ने में आ जाता हैं। इंदौर जिले में ही 750 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए है।
इंदौर के हवाबंगला रोड के रहवासी राजकुमार जैन बताते हैं कि नए कार्यों से वोल्टेज संबंधी समस्या खत्म हो गई है।
महूनाका क्षेत्र इंदौर के रहवासी उपभोक्ता अभय वर्मा ने कहा कि आरडीएसएस के पोल और ट्रांसफार्मर पर आरडीएसएस लिखा जाना पारदर्शिता का प्रकट करता है।




