इंदौर
गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, बिजली कंपनी की समीक्षा बैठक में एमडी सिंह का सख्त संदेश

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम आरडीएसएस के अंतर्गत इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन, खंडवा आदि जिलों, सर्कल में हो रहे कार्यों को लेकर मीटिंग ली।

इसमें बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता एसएल करवाड़िया, कामेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय जैन, शहर अधीक्षण अभियंता श्री डीके गाठे, आरबी दोहरे, संयुक्त सचिव संजय मालवीय के साथ ही विभिन्न कार्य एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद थे। शेष कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए गए।




