धर्म-अध्यात्म

भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Share

 

हाटपीपल्या (नरेंद्र ठाकुर)। समीपस्थ ग्राम मनासा में चल श्रीमद भागवत कथा में कथा़चक पूजा शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला का वर्णन किया। इसमें भगवान के जन्म लेने से लेकर अनेक प्रसंग का वर्णन हुआ।

पूजा शर्मा ने कहा, कि भगवान बड़े रूप में माता से बात करने लगे तो माता ने कहा बालक के रूप में आओ और चार हाथ का बालक नहीं होता। भगवान ने अपने दो हाथ कम किए और रोना प्रारम्भ कर दिया। भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए यमुना ऊफ़ान पर आई। भगवान ने यमुनाजी को डाट लगाई। यमुनाजी बोली मैं आपके दर्शन करना चाहती हूं। भगवान ने कहा दर्शन नहीं दे पाऊंगा, मेरे चरण स्पर्श कर लो।

Bhagvat katha

भागवत महापुराण की आरती पवन चिगा, राजेश बुडिया, देवकरण प्रजापत, दिनेश सारण, अजय चिगा ने सहपत्नी आरती उतारी। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं व पुरुष उपस्थित थे।

Back to top button