प्रशासनिक

विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए दलों को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Share

 

– 135 ग्राम पंचायतों में होगा वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन

देवास। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अभियान अन्तर्गत केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधानों, उन्नत कृषि/उद्यानिकी /पशुपालन/मत्स्य/कृषि अभियांत्रिकी की तकनीकियों एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों इत्यादि के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी हस्तांतरण किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत तीन दल बनाए गए हैं जिसमें दल क्रमांक एक में प्रभारी डॉ. अरविन्दर कौर, दल क्रमांक दो के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं दल क्रमांक तीन के प्रभारी डॉ. केएस भार्गव रहेंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने दल प्रमुखों को बताया, कि इस अभियान से जिले के किसानों को वैज्ञानिकों के माध्यम से जिले के किसान नई तकनीक एवं बीज की उन्नत प्रजातियों से अवगत एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो पाएंगे।

इस अभियान के अंतर्गत 12 जून तक जिले के समस्त विकासखंडों की चयनित 135 ग्राम पंचायतो में भारतीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर, भारतीय कृषि मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के वैज्ञानिक एवं समस्त विभागों के अधिकारी इस अभियान में उपस्थित रहेंगे।

अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा अनुसार उर्वरकों का उपयोग एवं नरवाई प्रबंधन पर वैज्ञानिकों द्वारा समझाइश दी जाएगी।

इस दौरान उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक, उपसंचालक उद्यानिकी पंकज शर्मा, प्रगतिशील कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत, उपसंचालक पशुपालन डॉ. पण्ड्या, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा, सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराडे, मत्स्य अधिकारी एचबी मानकर एवं कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button