स्पोर्टस

कराते में 148 खिलाड़ियों ने दिखाया फाइटिंग स्पिरिट, चयनित खिलाड़ी जाएंगे राज्य स्तर पर

Share

 

क्षिप्रा। जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में
क्षिप्रा में किया गया। इसमें देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 148 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अतिथि जनपद पंचायत सदस्य क्षिप्रा गब्बर पटेल पहलवान, एमेच्योर कराते एसोसिएशन जिला देवास अध्यक्ष राजेश कुमावत, मीना राव, स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक समन्वयक युनुस खान रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत 6 साल से कम आयु वर्ग की बालिकाओं की फाइट से हुई।इसके बाद बालक-बालिकाओं की फाइट के मुकाबलों में से स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सुपर गोल्ड इवेंट किया गया, जिसमें बालिकाओं अंडर 14 में शिवी यादव, अंडर 17 में पूर्ण उपाध्याय क्षिप्रा व अंडर 19 में प्रथा अवस्थी।

इसी प्रकार बालक अंडर 6 में फैजान खान, अंडर 8 में अक्षय चौधरी, अंडर 10 में आदर्श गोयल, अंडर 12 में गौरव खींची, अंडर 14 में ध्रुव गवली, अंडर 19 में कुलदीप परमार को नेहरू युवा केंद्र जिला देवास के द्वारा टी-शर्ट दी गई। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य कराते प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कि 1 से 3 अगस्त तक शाजापुर में आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्ष चौहान, यशस्वी सेन, कृष्ण यादव, निखिल हरोडे, सचिन शर्मा, ऋषभ यादव, नेहा यादव की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजीव चौहान द्वारा किया गया। आभार ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति द्वारा माना गया।

Related Articles

Back to top button